* जंगल से ग्रामीणों के लगाव एवं जंगलवासियों की मार्मिक व्यथा देखने के लिए पधारें- http://premsagarsingh.blogspot.com ~ (कहानी जंगल की) पर. * * * * * * वनपथ की घटना /दुर्घटना के लिए पधारें- http://vanpath.blogspot.com ~ (वनपथ) पर.

विशु शिकार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
विशु शिकार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 3 मई 2009

4 मई को वन्यजीवों के जीवन से होली खेली जायेगी

जी, हाँ होली रंगो का त्योहार है तथा इसके आगमन पर असीम खुशियाँ भी साथ आती है, लेकिन कल जो होली खेली जायेगी वो खून की होली होगी, जिसमें वन्य जीवों का खून साधन होगा जबकि साधक जानवरों में विकसित दिमाग के धनी मानव समाज होगा।
मैं आपको ज्यादा देर अँधेरे में रखना नहीं चाहता। मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि कल 04-05-2006 को दलमा वन्य प्राणी आश्रायणी, जमशेदपुर में चार राज्यों, झारखंड, बिहार, बंगाल और उड़िसा के आदिवासी समाज के लोग विशु शिकार का आयोजन किया है। इसमें चारो राज्यों के हजारो शिकारी, समूह में दलमा पहाड़ी की चढ़ाई आज से हीं शुरू कर दी है। कल इस वन्य प्राणी आश्रयणी को चारो ओर से घेर कर सामुहिक शिकार किया जायेगा, जिसमें अनेकों प्रजाति के वन्य जंतुओं का जीवन समाप्त होगा। दलमा में इस पुरानी सामाजिक व्यवस्था की बलि-वेदी पर वन्य जंतुओं की आहुति प्रतिवर्ष एक नियत तिथि को देकर विशु पर्व मनाया जाता है।
कैसे किये जाते हैं वन्य जंतूओं के शिकार:
1.
हाका विधिः इस विधि द्वारा सैकड़ो की संख्या में शिकारी एक बड़े वन्य क्षेत्र को चिन्हित कर तीन दिशाओं से मानवरूपी दीवार से घेराबन्दी कर आवाज लगाते हुए आगे बढ़ते हैं जबकि एक ओर खुला रहता है, जिधर; शिकारी हथियार के साथ छिप कर बैठे होते हैं। सामुहिक शोर से वन्य जंतु विचलित होकर शांत इलाके की ओर भागते हैं तथा छिपे शिकारियों के हत्थे चढ़ जाते हैं।
2. कृतिम दावाग्नि विधिः इसमें शिकारी वन्य जंतु बहुल क्षेत्रों में तीन दिशाओं से आग लगा देते हैं जबकि एक ओर खुला रहता है, खुले भाग में शिकारी हथियार के साथ छिप कर बैठे होते हैं। जैसे हीं वन्य जंतु जान बचाने के फिराक में उस ओर भागते हैं, उन्हें अपने जीवन से हाथ धोना पड़ता है।
3. जल श्रोतों के पास शिकारः इसमें शिकारी जलश्रोतों के पास छिपकर घात लगा कर बैठे होते हैं और जैसे हीं कोई जंतु पानी पीने आता है उसे मार दिया जाता है।
विशु शिकार रोकने का विभागीय प्रयासः
1.
प्रशासानिक तैयारी के रूप में वन विभाग के उच्चाधिकारियों ने बड़ी संख्या में वनकमियों की प्रतिनियुक्ति दलमा में की है ताकि आश्रयणी क्षेत्र में त्वारित एवं निरंतर गस्ती होती रहे तथा वन्य जंतुओं को ज्यादा से ज्यादा सुरक्षा दी जा सके। दूसरी ओर वरीय पदाधिकारी वहीं कैम्प किये हुए हैं एवं जिला प्रशासन की मदद से इस विशु शिकार को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं।
2. एक सप्ताह पहले से हीं वन्य प्राणी प्रमंडल, राँची के वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री सिद्धार्थ त्रिपाठी दलमा का निरंतर दौरा कर इको विकास समितिओं, आश्रयणी के आस-पास आवासित ग्रामिणों तथा सेंदरा समितियों के साथ बैठक कर रहे हैं ताकि विशु पर्व पर सांकेतिक शिकार हो। एक बैठक इको विकास समिति के सदस्य श्री रामदास सोरेन के साथ हुई, जिन्होने सांकेतिक शिकार के मुद्दे पर कहा कि समाज के अन्य लोगों से बात करनी होगी, उसके बाद इसपर अंतिम निर्णय लिया जायेगा। इस बैठक में सेंदरा समिति के सदस्य भी उपस्थित थे।
सरकार की कोशिश: राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है, अतः महामहिम राज्यपाल महोदय को हीं जनता से सम्वाद को आगे आना पड़ा एवं उन्होने आम जनता से विशु शिकार से परहेज की अपील जारी की है। अपने अपील में महामहिम ने रूढ़ीवादी व्यवस्था को छोड़ने एवं अपने गोत्रो की सुरक्षा की अपील जारी की है।इतने प्रयासों के बाद भी 4 मई को दलमा में वन्य जंतुओं के जीवन की होली खेली जायेगी, ये निश्चित है, क्योंकि उपरोक्त प्रयास प्रतिवर्ष के हैं एवं कम से कम मैं बीस वर्षो से इस कवायद को देखता आ रहा हूँ। रूढ़ीवादी व्यवस्था, सांस्कृतिक परम्परा एवं पर्व के नाम पर वन्य जंतुओं की हत्या जारी रहेगी। वन्य जंतुओं की हत्या के लिए बने कड़े कानूनी प्रावधान कानून की किताबों में बन्द रहेंगे। आदिवासी समाज की रक्षा एवं संरक्षण देने के नाम पर सरकारें उनको पितृत्व प्यार देती रहेंगी जबकि वन्य जंतुओं की सामुहिक हत्या होती रहेंगी क्योंकि ये पशु वोट (Vote) जो नहीं दे सकते!
इटकी व बेड़ो क्षेत्र में भी विशु शिकार की धमक:
इटकी एवं बेड़ो क्षेत्र के सीमावर्ती जंगलों में परम्परागत रूप से दो दिवसीय विशु शिकार पिछ्ले सप्ताह खेला गया। ढ़ोल-नगाड़ा, रणभेरी, झंडा एवं पारम्परिक हरवे-हथियार से लैस 21 पहड़ा पश्चिमी, 12 पहड़ा बेड़ो, 10 पहड़ा कटरमी, 5 पहड़ा गड़गाँव से सम्बन्धित सैकड़ों लोगों ने जानवरों को खदेड़ कर शिकार किया। शिकार खेलने के बाद लोगों ने नदी पहुँच कर अपने पुरखों के नाम पर सामूहिक रूप से सत्तु उड़ाने की रश्म पुरी की। विशु शिकार में पूर्व विधायक विश्वनाथ भगत, गोविन्द भगत, पहड़ा राजा, दिवान, कोटवार, पइनभारा सहित भारी संख्या में लोग शामिल थे जबकि वन विभाग कुम्भकरणी नींद में सोयी रही और इस मामले पर कोई करवाई नहीं हुई।

शुक्रवार, 10 अप्रैल 2009

झारखण्ड का हाल : वन्य जीवों की हत्या कर सांस्कृतिक पह्चान बनती है

24 मार्च 2009 को बेड़ो (राँची) के सालो टोली जंगल में 21 पहड़ा पूर्वी (आदिवासी समुदाय) के तत्वाधान में आयोजित वार्षिक बासा शिकार के दौरान बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी सह शिक्षाविद डा0 रवींद्र भगत ने कहा,”बासा शिकार हमारी परम्परा और सांस्कृतिक पहचान है।”

तत्पश्चात मुख्य अतिथि महोदय शिकार करने वाले दल का अगुआई कर शुभारम्भ भी किया। शिकारी दल का नेतृत्व 21 पहड़ा राजा गन्दरू उराँव, डा0 रवींद्र भगत (मुख्य अतिथि) और 21 गाँवों के पाहन, महतो, दीवान, कोटवार ने संयुक्त रूप से हरवे-हथियार से लैस होकर ग्रमीणों के साथ मिलकर मासु, हुलासी, शहेदा, लतरातु, कुल्ली, सौंका, डोला और सगुदा के जंगलों में शिकार खेला। सांस्कृतिक पहचान के रक्षक एवं परम्परा के वाहक तथाकथिक सभ्रांत लोगों ने शिकार की परम्परा को निभाने के लिए वन्यजीवों की हत्या की जबकि दूसरी ओर वन विभाग का भारी-भरकम महकमा इस तरह की घटनाओं को वन्यजीवों को अपने हाल पर छोड़ कर अँधी-बहरी बनी तमाशबीन बनी हुई है। विभाग द्वारा किसी तरह की कोई सार्थक पहल अभी तक नहीं हो रही है कि वन्य जीव आशांवित हों कि अगले दिन उनकी हत्या नहीं होगी।

मेरा पक्ष इस ओर है कि सांस्कृतिक पहचान एवं परम्परा का निर्वहन होना चहिए, इसी में हमारीभारतीय सांस्कृतिक की विश्व-पटल पर अमीट छाप भी है, लेकिन परम्परा के नाम पर रुढ़ीवादीव्यवस्था को ढ़ोना कहाँ तक जायज है, इसकी भी समय-समय पर समीक्षा होनी चाहिए।

बासा शिकार की आदिवासी समुदाय में परम्परा बहुत पुरानी रही होगी, वो भी उस जमाने में जब आदिवासी लोग के पास भौतिक सुख-सुविधाऐं नहीं थी, वे जंगलों में निवास करते होंगे एवं उनके पास जीने के साधन के रूप में एवं भोजन स्वरूप वन्यजीव सुलभ उपलब्ध रहें होंगे। इसी पृष्टभूमि में सांस्कृतिक व्यवस्था का जन्म हुआ होगा कि शिकार सामुहिक रूप से किया जाय जिससे समुदाय का संस्कृति का आदान-प्रदान हो एवं इसी बहाने लोगों में मेल-जोल भी बढ़ जाय, लेकिन ये व्यवस्था उस समय की थी जब वन्य जीवों की बहुतया थी। उसी व्यव्स्था (परम्परा) को आज के परिपेक्ष में ढ़ोना कहाँ तक जायज है ये कहीं से भी एक समाजसेवी एवं शिक्षाविद को शोभा नहीं देती क्योंकि उन्हें भी ये जानकारी होगी कि आज वन्य जीवों की क्या स्थिति है। आज अधिकांश वन्य जीवों की प्रजातियों पर संकट आ गयी हैं एवं विलुप्ति के कगार पर हैं, फिर ये किस तरह की पहचान बनाना चाहते हैं, जब उसके साधनों को उनके बच्चे हीं किताबों के पन्नों पर देखेंगे।

इस तरह की रूढ़ीवादी एवं जैव व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अबोध लोगों की भर्तस्ना सामाजिक स्तर पर तथा उनके कुकृत्यों को रोकने की पहल भी की जानी चाहिए, ऐसी मेरी राय है।

लेख शीर्षक [All Post]